कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट मचा रहे धमाल, 3 घंटे में आ गए 7 पदक; मेडल टैली में लगायी छलांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. उम्मीद के मुताबिक शनिवार (01 अगस्त) को भारत की झोली में एक के बाद एक मेडल आते रहे. करोड़ों भारतीय ये जानकर गर्व महसूस करेंगे कि आज महज 3 घंटे में भारत के खाते में 7 मेडल आ गए. दिन की शुरुआत बॉक्सर प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ की. इसके 20 मिनट बाद ही बॉक्सिंग में ही जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर खुशी को दोगुना कर दिया.
पुरुषों के F57 शॉटपुट इवेंट में भारत के नाम दो मेडल रहे. सोमन राणा ने गोल्ड जीता, जबकि शुभम जयाल ने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारतीय बॉक्सर जादुमणि सिंह को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने रजत पदक से संतोष किया. ट्रिपल जंप इवेंट में प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर जीता, जबकि सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस तरह भारत ने महज 3 घंटे के भीतर 7 कॉमनवेल्थ मेडल बटोर लिए.

बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड: शनिवार को भारत को पदक दिलाने की शुरुआत प्रीति पवार ने की. महिलाओं की 54 किग्रा बॉक्सिंग में कनाडाई बॉक्सर को बुरी तरह धो दिया. शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल डाला. 20 मिनट बाद ही जैस्मिन ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल जीता. इसके साथ ही भारत के खाते में 7वां गोल्ड आ गया. पुरुष मुक्केबाज जादुमणि सिंह से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन वो फाइनल में हार गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. बता दें कि आज 7 और भारतीय बॉक्सर फाइनल मुकाबला खेलेंगे. इसका मतलब है कि 7 मेडल तो पक्के हैं ही, लेकिन उम्मीद स्वर्ण पदकों की है.
शॉटपुट और ट्रिपल जंप में भी बरसे मेडल: बॉक्सिंग के अलावा आज पुरुषों के F57 शॉटपुट इवेंट में भी भारतीय दल ने कमाल कर दिया. सोमन राणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, जबकि शुभम जयाल ने सिल्वर जीता. ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी बेहतरीन छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता. वहीं सेल्वा प्रभु तिरुमारन ने 16.52 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
पदक तालिका में कहां पहुंचा भारत? आज दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक तालिका में 10वें नंबर पर था. लेकिन 3 घंटे में 7 मेडल की बरसात के बाद भारत ने मेडल टैली में छलांग लगाया है और फिलहाल छठे पोजिशन पर है. भारत की झोली में अब तक कुल 30 मेडल आ चुके हैं, जिसमें से 8 गोल्ड, 15 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल है. पदकों का ये आंकड़ा आज और भी बढ़ सकता है, क्योंकि बहुत सारे इवेंट में भारतीय एथलीट मेडल मैच खेलने वाले हैं.
स्पोर्ट्स से और खबरें

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- सच्चाई यह है कि…
30 जुलाई 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने लगाई गोल्ड मेडल की ‘हैट्रिक’, भारत के पदकों में इजाफा
26 जुलाई 2026
स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, मेसी का सपना टूटा; फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
20 जुलाई 2026