Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय

Nails Faster Grow Tips: हर महिला की चाहत होती है लंबे, चमकदार और मज़बूत नाखून, जो हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर दें। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, ज्यादा पानी में काम करने और पोषण की कमी के कारण नाखून कमजोर हो जाते हैं, टूटने लगते हैं या बढ़ते ही नहीं।अच्छी बात यह है कि बिना महंगे ट्रीटमेंट के भी आप घर पर ही कुछ आसान और नेचुरल तरीकों से अपने नाखूनों को हेल्दी और मजबूत बना सकती हैं। आइए जानते हैं 7 असरदार घरेलू उपाय।

नारियल तेल से रोज़ाना मसाज

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड और एंटीफंगल गुण नाखूनों को पोषण देते हैं और उन्हें इंफेक्शन से बचाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
- हल्का गुनगुना नारियल तेल लें
- 5–10 मिनट तक नाखूनों और क्यूटिकल्स की मसाज करें
- रोज़ाना सोने से पहले करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नाखून तेजी से बढ़ते हैं।
- नींबू नाखूनों की रंगत निखारता है, जबकि ऑलिव ऑयल उन्हें अंदर से मज़बूती देता है।

कैसे करें इस्तेमाल:
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं
- हल्का गुनगुना करें
- 10 मिनट तक नाखून डुबोकर रखें
- हफ्ते में 2–3 बार दोहराएं
- इससे नाखून मजबूत और चमकदार बनते हैं।
3. बायोटिन युक्त आहार लें
नाखूनों की ग्रोथ के लिए बायोटिन बेहद जरूरी है।डाइट में शामिल करें अंडे की ज़र्दी,बादाम,मूंगफली,ओट्स,सोया, ये नाखूनों को टूटने से बचाते हैं और उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं।
4. ज्यादा देर तक पानी में हाथ न रखें
पानी में लंबे समय तक हाथ भिगोकर रखने से नाखून नरम हो जाते हैं और जल्दी टूटते हैं। बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें सफाई करते समय हाथों की सुरक्षा करें
5. लहसुन का इस्तेमाल
लहसुन में सेलेनियम होता है, जो नाखूनों की ग्रोथ में मदद करता है।कैसे करें इस्तेमाल लहसुन की कली को काटकर नाखूनों पर रगड़ें 10 मिनट बाद धो लें हफ्ते में 1–2 बार करें
6. पर्याप्त पानी पिएं
डिहाइड्रेशन की वजह से भी नाखून कमजोर हो सकते हैं।रोज़ाना 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।
7. नेल पॉलिश का कम इस्तेमाल
लगातार नेल पॉलिश और रिमूवर के इस्तेमाल से नाखून सूख जाते हैं।
नाखूनों को बीच-बीच में बिना पॉलिश के “ब्रेक” दें।लंबे और मजबूत नाखून पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। सही पोषण, नियमित देखभाल और ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस कर सकती हैं।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026