राहुल गांधी के आवास के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, सांसदों से भरी बस को प्रशासन ने रोका

✍️NNS Desk
राहुल गांधी के आवास के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, सांसदों से भरी बस को प्रशासन ने रोका

दिल्ली पुलिस ने सांसदों से भरी बस को राहुल गांधी के आवास से बाहर जाने पर रोका. इससे नाराज राहुल गांधी ने बताया कि बस का ड्राइवर उतर कर कहीं चला गया. पुलिस उन्हें रोक रही है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हमें रोक रही है. हम इंडिया गेट जाना चाहते थे. हम 30 जनवरी जाना चाहते थे. पुलिस ने कहीं भी जाने की इजाजत नहीं दी है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन में सभी विपक्षी सांसद सड़क पर उतरे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. राहुल गांधी ने कहा कि हमारे स्टूडेंट्स सड़क पर हैं, इसलिए सभी विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें भी उनके साथ सड़क पर होना चाहिए. हम सभी इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया. फिर हमने स्थित गांधी स्मृति जाने की इच्छा जताई, लेकिन वहां भी हमें बस रोककर खड़ा कर दिया गया। हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.

गांधी स्मृति भवन रवाना हुई पहली बस: इंडिया अलायंस के सांसदों की बैठक खत्म होने के बाद उनकी पहली बस गांधी स्मृति रवाना हुई है. इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पुलिस सरकार के इशारे पर उनकी बस नहीं जाने दे रही है. सांसदों के वहां पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यर्कताओं की भीड़ गांधी स्मृति भवन पहुंची है.

कैमरे पर सामने आए विपक्षी सांसद, राहुल गांधी का ट्वीट: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए ये बताया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद और नेता गांधी स्मृति जा रहे हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अभी INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं. हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया, वो बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा. और हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया. भारत के छात्र अकेले नहीं हैं. पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है.’

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद गांधी स्मृति से निकले राहुल गांधी: पीएम मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना ही होगा गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है, स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं, और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी।

राजनीति से और खबरें