Gold-Silver Update: सोने–चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, सराफा बाजार ने दिया बड़ा झटका

Gold-Silver Update : शादियों की खरीदारी कर रहे परिवारों को बड़ा झटका लगा है. मुजफ्फरपुर के सराफा बाजार में रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. शनिवार की तुलना में रविवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 3 हजार रुपये महंगा हो गया है, जबकि चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 9 हजार रुपये की भारी वृद्धि देखी गई है. कीमतों में आए इस अचानक उछाल ने ग्राहकों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है.

आज के ताजा भाव
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार, रविवार को बाजार खुलते ही कीमतों में तेजी का रुख रहा. 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. 18 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. यदि कोई ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी बदलकर नई लेना चाहता है, तो उसके लिए एक्सचेंज रेट 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम निर्धारित किया गया है.
चांदी की चमक बढ़ी
चांदी की कीमतों ने रविवार को सबको चौंका दिया. एक ही दिन में 9 हजार रुपये की छलांग लगाते हुए अब चांदी 2,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. शनिवार को चांदी के भाव इसके मुकाबले काफी कम थे. सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में बदलाव और शादी-विवाह के कारण बढ़ी मांग ने घरेलू बाजार में यह उछाल पैदा किया है.
business news से और खबरें

पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे… पेट्रोलियम मंत्री ने दिए पॉजिटिव संकेत
2 जुलाई 2026
वॉट्सऐप पर यूजरनेम मामले में सरकार का एक्शन, Meta को जारी हुआ नोटिस; तीन दिन में देना होगा जवाब
1 जुलाई 2026
प्राइवेट सेक्टर की कंपनी ने घटाये पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकारी कंपनियों की अभी ‘नो’
1 जुलाई 2026