वॉट्सऐप पर यूजरनेम मामले में सरकार का एक्शन, Meta को जारी हुआ नोटिस; तीन दिन में देना होगा जवाब

✍️NNS Desk
वॉट्सऐप पर यूजरनेम मामले में सरकार का एक्शन, Meta को जारी हुआ नोटिस; तीन दिन में देना होगा जवाब

WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार कई लोग लंबे समय से कर रहे थे. इस फीचर का नाम है Username. फिलहाल इसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन जारी कर दिया है. दुनिया भर में लोगों को ये ऑप्शन दिया जा रहा है कि वो अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर शुरू नहीं हुआ है.

30 जून को वॉट्सऐप की तरफ से कहा गया कि यूजरनेम फीचर लोगों की प्राइवेसी बढ़ाएगा. जो लोग अपना फोन नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं वो यूजरनमे शेयर करके कनेक्ट हो सकते हैं. यानी बिना फोन नंबर दिखाए वॉट्सऐप पर चैटिंग हो सकेगी. 

— ANI (@ANI) July 1, 2026

सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी को नोटिस भेजकर कहा है कि कंपनी इस फीचर को फिलहाल भारत में रोल आउट न करे. सरकार ने कंपनी से तीन दिन के अंदर इस फीचर की पूरी जानकारी भी मांगी है. जब तक सरकार और मेटा के बीच इस पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं करने को कहा गया है. 

यूजरनेम फीचर नहीं होगा लॉन्च! केंद्र सरकार ने अपने नोटिस में कहा कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक यूजरनेम फीचर को लॉन्च न किया जाए. सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से नोटिस में कहा गया है कि पहले मेटा यूजरनेम फीचर के मामले में पूरी जानकारी दे, इसके बाद ही भारत में इसको रोलआउट करे.

बता दें कि इससे पहले वॉट्सऐप की ओर से जानकारी दी गई थी कि इस साल के अंत से यूजर्स बिना मोबाइल नंबर के ही लोगों से चैट कर पाएंगे और कॉलिंग फीचर का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. यानी व्हाट्एप पर किसी से बातचीत करने आपको किसी से नंबर एक्सचेंज नहीं करना होगा, केवल एक यूजरनेम के जरिए यह संभव हो सकेगा. जानकार मान रहे हैं कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकता है.

नोटिस में सरकार ने क्या पूछा? मेटा को जारी नोटिस में सरकार की ओर से पूछा गया कि WhatsApp के उस फ़ीचर को लेकर IT एक्ट और नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए, जिससे साइबर अपराध बढ़ सकते हैं. इसके अलावा सरकार की ओर से पूछा गया कि WhatsApp का यूज़रनेम फीचर ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और किसी और का रूप धरकर किए जाने वाले हमलों (इम्पर्सोनेशन अटैक) के मामलों को बढ़ा सकता है.

29 जून को वॉट्सऐप ने दी यूजरनेम फीचर वाली जानकारी: बता दें कि 29 जून को यूजरनेम वाले फीचर के बारे में वॉट्सऐप की ओर से एक्स पर जानकारी साझा की गई थी. एक्स पोस्ट में व्हास्टएप ने लिखा कि आपका फोन नंबर आपकी निजी जानकारी है और कभी-कभी आप अपना नंबर दिए बिना ही दूसरों से जुड़ना चाहते हैं. इसीलिए हम WhatsApp के लिए यूजरनेम का फीचर ला रहे हैं.

कंपनी की ओर से कहा गया कि यूजर्स इसी हफ्ते से अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल इस साल के आखिरी में लॉन्च होने वाले फीचर के तौर पर किया जा सकेगा. इसके बाद इस पोस्ट में वॉट्सऐप ने ये बताया था कि कैसे आप यूजरनेम ले सकते हैं.

business news से और खबरें