इटावा को मिली बड़ी सौगात,पर्यटन मंत्री ने 14 करोड़ की योजना का किया लोकार्पण, सपा प्रमुख और राहुल गांधी को घेरा

इटावा से जितेन्द्र सिंह की रिपोर्ट इटावा – खबर उत्तर प्रदेश के इटावा से हैं । जहां पर नुमाइश पंडाल के पास स्थित बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की करीब 14 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं के लोकार्पण किया गया । जहां अतिथि के रुप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जहां विकास कार्यों की शुरुआत की, वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख और विपक्ष के नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस बिल को पास कराने में बाधा डाल रहा है, जबकि यह महिलाओं के हित में लाया गया है। कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुद्धा पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे- मंत्री जयवीर सिंह
इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे विकास कार्य न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।
कुल मिलाकर, बुद्धा पार्क का यह विकास इटावा के लिए एक नई पहचान और संभावनाओं का द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है।
मौके पर कई बड़े नेता मौजूद रहे
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने और पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण बिल को पास कराने में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर आमतौर पर सत्ता और विपक्ष साथ खड़े होते हैं, लेकिन इस बार विपक्ष विरोध कर रहा है।मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध समझ से परे है।मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कही जा रही है, जबकि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे भ्रम फैलाने की राजनीति बताया।
देशहित के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा
जयवीर सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश के मुद्दों पर विदेशों में भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को सशक्त करेगा और इससे देश को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे।
Headlines से और खबरें

Love Horoscope 18 April 2026: आज इन राशियों को रिश्तों में संभलकर चलना होगा, जानिए आपकी लव लाइफ का हाल
18 अप्रैल 2026
महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर रो पड़ीं नवनीत राणा, बोलीं- ‘विपक्ष ने महिलाओं का अधिकार छीना’
18 अप्रैल 2026
कानपुर देहात : ‘स्कूल चलो अभियान’ को रफ्तार: डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
4 अप्रैल 2026