ग्रेटर नोएडा में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, डिवाइडर तोड़कर कार पर गिरा; 4 की मौत

UP के ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंचकर सड़क पर जा रही कार पर गिरा. इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं प्रयागराज में अरैल बांध के पास अनियंत्रित कार ने 8 लोगों को रौंद डाला जहां 2 की मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए. इस भीषण हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गई.
बता दें कि ये हादसा थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां राजस्थान नंबर का एक ट्रक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है. सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और अफरातफरी का माहौल बन गया.दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप चालू किया गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हापुड़ में एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे
31 अगस्त 2026
सिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, हरियाणा भाग रहे थे; 2 आरोपी अब भी फरार
31 अगस्त 2026
लखनऊ में NGO संचालक की अपहरण के बाद हत्या, दुबग्गा नहर में मिला शव; खुद को बताते थे Bjp नेता
30 अगस्त 2026