घाटमपुर के पतारा में गांव किनारे मिला दलित युवती का शव, प्रेमी संग भाग निकली थी

कानपुर के घाटमपुर पतारा में तीन से चार महीने की प्रेग्नेंट एक दलित युवती की हत्या करने के बाद गांव किनारे शव फेंक दिया गया. सुबह शव मिला तो परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है. सूचना पर घाटमपुर थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड जांच करने पहुंचा. परिवार के लोगों ने प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस की टीमें मर्डर केस की जांच में जुटी हैं.

घाटमपुर के पतारा में रहने वाले राजेन्द्र सोनकर राज मिस्त्री हैं. राजेन्द्र ने बताया कि घर में पत्नी सुमन अपने सात बच्चों के साथ रहती है. सुमन ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रेनू (24) चार महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर से बगैर बताए चली गई थी, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और एक महीने पहले वह वापस घर लौटी तो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी. इसके बाद वह फिर किसी दूसरे युवक के साथ घर से चली गई. अब गुरुवार सुबह गांव के बाहर युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में युवती का शव पड़ा मिला. मुंह से झाग निकल रहा था.
गांव के लोगों की सूचना पर मां सुमन ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. युवती के पास बरामद मोबाइल से पुलिस जांच में जुटी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोग पहले प्रेमी और दूसरे प्रेमी का नाम व पहचान नहीं बता पा रहे हैं. प्रेमी पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है. मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल से जांच की जा रही है. जल्द ही मर्डर केस का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मायावती ने पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ़ ‘अंटू’ को बसपा से निकाला, पार्टी विरोधी होने का आरोप
13 अगस्त 2026
गोरखपुर में डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी, महिला ठग ने हड़पे थे 1.40 करोड़
13 अगस्त 2026
कानपुर में गंगा उफनाई, नाव से स्कूल जा रहे बच्चे; फर्रुखाबाद व उन्नाव में भी बिगड़ रहे हालात
13 अगस्त 2026