औरैया: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हालत गंभीर

रिपोर्टर – अमित शर्मा | औरैया जिले के बेला में शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए कन्नौज के डॉ. रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार थाना ठठिया क्षेत्र के गांव गड़ीपुर्वा निवासी संतोष (50) पुत्र छेदालाल बुधवार शाम करीब सात बजे बेला से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बेला के कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर गिरकर डंपर के नीचे आ गई। डंपर अनियंत्रित होकर बाइक को घसीटते हुए सड़क की दूसरी दिशा में पहुंच गया। इस दौरान संतोष भी घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक-परिचालक मौके से फरार
हादसे के बाद डंपर चालक और परिचालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम घायल को तत्काल अपने सरकारी वाहन से डॉ. रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षतिग्रस्त डंपर और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस फरार चालक और परिचालक की तलाश में जुटी है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हरदोई में ट्रक से टकराकर फर्रुखाबाद से आ रही रोडवेज बस पलटी, बाल-बाल बचे 46 यात्री
15 जुलाई 2026
किदवई नगर के ओशियन ग्रैंड होटल में पुलिस छापा, 13 जुआरी अरेस्ट; लाखों की नकदी बरामद
15 जुलाई 2026
‘पतिदेव मेरे लिए रोना मत, मुझे मुक्ति मिल गई’, गंभीर बीमारी जूझ रही पत्नी की आखिरी पाती
15 जुलाई 2026