कानपुर के कंपनीबाग़ चौराहे पर भ्रष्टाचार का एक और गड्ढा, सड़क धंसी; लगा जाम

कानपुर के कंपनी बाग चौराहे पर सोमवार को अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया. हादसे के बाद चौराहे के एक हिस्से का यातायात रोकना पड़ा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जांच में सामने आया कि चौराहे के नीचे से गुजर रही मुख्य सीवर लाइन करीब डेढ़ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिससे सड़क की नींव कमजोर पड़ गयी थी.
सीवर लाइन टूटने से बह गई मिट्टी: जलकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रावतपुर से सीसामऊ, वीआईपी रोड होते हुए जाजमऊ तक जाने वाली मुख्य सीवर लाइन कंपनी बाग चौराहे के नीचे से गुजरती है. इसी स्थान से जल निगम की पाइपलाइन भी निकली है. सीवर लाइन टूटने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और उसी दौरान एक ट्रक के गुजरने पर सड़क अचानक धंस गई.
बैरिकेडिंग कर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य: घटना के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी. जोन-4 की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि बुलडोजर से खुदाई कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है.
यातायात डायवर्ट, बारिश से लगा जाम: सड़क धंसने के बाद कंपनी बाग से रावतपुर की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों को नवाबगंज की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया. वहीं बारिश के कारण चौराहे पर जलभराव होने से स्थिति और बिगड़ गई तथा वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में नाली निर्माण को लेकर पूर्व सपा और वर्तमान भाजपा चेयरमैन भिड़ीं, सड़क पर हुई हाथापायी
10 सितंबर 2026
ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद
10 सितंबर 2026
कानपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन: वकील बोले- ‘हम हड़ताल नहीं सत्याग्रह करते, उसे रोक नहीं सकते’
10 सितंबर 2026