अमेठी में नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, अपहरण की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने आरोपी दबोचा

संवाददाता नितेश तिवारी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने तथा अपहरण की कोशिश करने का आरोप सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला शुकुल बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी, जो स्थानीय विद्यालय की छात्रा है, को काफी समय से एक युवक परेशान कर रहा था।आरोपी की पहचान अनस पुत्र साबिर खान के रूप में हुई है, जो कि कथित तौर पर उसी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि उसने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। वह उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने और निकाह के लिए मजबूर कर रहा था।इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों और एक अन्य युवक की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन पर सहयोग करने का आरोप है।
दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश
घटना ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जब छात्रा गांव के पास एक मोड़ पर थी, तभी आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा।उन्होंने जबरन छात्रा को पकड़कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की। लेकिन छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी दौरान मुख्य आरोपी बाइक से गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में सरवणन टी ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमेठी से और खबरें

अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार; एक की मौत
24 जून 2026
अमेठी के खेत में उतरे करंट से दो किसानों की मौत, बचाने पहुंचा ग्रामीण भी जान से गया
19 जून 2026
अमेठी में खेत में लगाए गए कटीले तार में करंट दौड़ जाने से किशोरी की दर्दनाक मौत
16 जून 2026