शामली की आस्था जैन ने हासिल की 9वीं रैंक, परचून की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

शामली कहते है न बेटियां सिर का ताज होती है कुछ ऐस ही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी ने कांधला कस्बे की रहने वाली आस्था जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। आस्था की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि साधारण परिवार से आने वाली आस्था ने अपनी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है।

आस्था जैन के पिता कांधला कस्बे में एक छोटी परचून की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि आस्था ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
आस्था जैन की सफलता इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने लगातार तीन साल तक सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। साल 2024 में आस्था को 131वीं रैंक मिली थी। इसके बाद वर्ष 2025 में उन्होंने 186वीं रैंक हासिल की। हालांकि आस्था का लक्ष्य इससे भी बड़ा था और उन्होंने हार नहीं मानी।
इस बार आस्था ने पहले से ज्यादा मेहनत और बेहतर रणनीति के साथ तैयारी की। परिणामस्वरूप उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज कराई। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
आस्था जैन की इस सफलता से शामली जिले के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन उन्हें बधाई दे रहे हैं। आस्था की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
आस्था का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का त्याग, परिवार का सहयोग और उनकी लगातार मेहनत सबसे बड़ी ताकत रही है। अब वह देश और समाज की सेवा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहती हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में ई-रिक्शा और बाइक की भीषण भिड़ंत, दोनों जलकर ख़ाक; युवक झुलसा
11 जून 2026
हाथरस में रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक के पास पहुंचा तेज रफ्तार ट्रक, टला बड़ा हादसा
11 जून 2026
UP पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ वोटरों के नाम हटे
10 जून 2026