₹4200 करोड़ का कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 12वें दिन धंसा, पहली ही बारिश में खुली पोल

हाईटेक और सबसे मजबूत एक्सप्रेसवे का दावा उद्घाटन के 12 दिन में ही हवा हवाई साबित हो गया. आलम यह है कि कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली बारिश ही नहीं झेल पाया. एक ही बारिश में कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे धंस गया. धंसे हुए एक्सप्रेसवे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद NHAI हरकत में आया और हाईवे की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है.
13 जुलाई को हुआ था उद्घाटन: बता दें कि 13 जुलाई को 63 किलोमीटर लंबे कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था. बड़े ही हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में NHAI ने दावा किया था कि ये अब तक के सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे में से एक है. इसके आलावा सबसे मजबूत एक्सप्रेसवे में से एक है, लेकिन इस हाईटेक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के 12 दिन में ही सड़क धंस गई.
4 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी सड़क धंसी: कानपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाली किलोमीटर संख्या 64 पर एक लेन लगभग लगभग चार मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ाई मे धंस गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जब वीडियो वायरल हुआ तो NHAI हरकत में आया का फिलहाल एक्सप्रेसवे की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है.
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल: गौरतलब है कि 63 किलोमीटर लंबे कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 4200 करोड़ रुपये खर्च किए गए. वहीं, उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने की घटना ने महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ कर रहे हैं. विपक्ष ने भी इसके बहाने सरकार को घेरने में जुट गई है. सपा नेताओं ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर सरकार को घेर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मैनपुरी में BSF जवान ने की फावड़े से पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम
26 जुलाई 2026
ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में बड़ा हादसा! वाटर टैंक में दम घुटने से 2 की मौत
26 जुलाई 2026
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 की मौत
26 जुलाई 2026