10 जून को साफ होगी पंचायत चुनाव की तस्वीर, राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा फाइनल वोटर लिस्ट

उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लंबे इंतजार और कई संशोधनों के बाद आखिरकार मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. आगामी 10 जून को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन कर दिया जाएगा. अंतिम सूची प्रकाशन की तारीख तकनीकी और प्रशासनिक वजहों से 5 बार आगे बढ़ाई जा चुकी थी.
पांच बार बढ़ाई गई तारीख: गौरतलब है कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख को अलग-अलग प्रशासनिक कारणों और तकनीकी सुधारों के चलते अब तक पांच बार बढ़ाया जा चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम (Provisional)वोटर लिस्ट पर मंगाए गए दावों और आपत्तियों का पूरी तरह से निस्तारण कर दिया गया है, जिसके बाद अब फाइनल लिस्ट जारी होने का रास्ता साफ हुआ है.
18 दिसंबर को जारी हुई थी पहली सूची, बड़े पैमाने पर हुआ सुधार: यूपी राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की थी. इस बार मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर नाम जोड़ने और हटाने का अभियान चलाया गया.
1.81 करोड़ नए वोटर्स: युवाओं और नए आवेदकों को प्राथमिकता देते हुए अंतिम सूची में 1.81 करोड़ नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं.
1.41 करोड़ अयोग्य बाहर: फर्जीवाड़े और दोहरी प्रविष्टियों को रोकने के लिए आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए 1.41 करोड़ अयोग्य, मृतक या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं.
10 जून को अंतिम सूची सामने आने के बाद यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस बार गांवों की सरकार चुनने में कुल कितने मतदाता अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे. इस लिस्ट के प्रकाशन के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस भर्ती: परीक्षा के पहले दिन मोबाइल के साथ दो पकड़े गए, दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
8 जून 2026
UP में मौसम बदला: जालौन में तेज बारिश, लखनऊ में अलर्ट; 70 की रफ्तार से चलेगी हवा
8 जून 2026
UP सिपाही भर्ती: महिलाओं के जूड़े खुलवाए, चेन-चश्मे उतरवाए; दाढ़ी की भी चेकिंग
8 जून 2026