ग्वालटोली इलाके में HT लाइन गिरी, जोरदार धमाके के साथ निकली चिंगारियां; कार में लगी आग
✍️NNS Desk

कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार दोपहर पार्षद अंकित मौर्या के कार्यालय के पास जर्जर पोल और हाईटेंशन लाइन के तार सड़क पर गिर पड़े. तार जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं. इससे पास में खड़ी सफेद कार में आग लग गई. पास से गुजर रही गाय भी करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गई. लोगों ने सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई.
केस्को ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नया पोल और नया तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी; मंच पर नेताओं को फटकारा, बांटी राहत सामग्री
6 सितंबर 2026
कानपुर के साढ़ में भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता व तीन बेटियों की दबकर मौत, एक बेटी घायल
6 सितंबर 2026
कल्याणपुर में दवा कारोबारी की फ्लैट में गला रेतकर हत्या: नौकर पर शक, CCTV में नजर आया
6 सितंबर 2026