PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धमकी: फेसबुक पोस्ट में कमेंट कर धमकाया, 9 जुलाई को कार्यक्रम

✍️NNS Desk
PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धमकी: फेसबुक पोस्ट में कमेंट कर धमकाया, 9 जुलाई को कार्यक्रम

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली है. ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है. द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी.

पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, “स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा.” जांच एजेंसियों ने उस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है. मोदी 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे. “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होना है। मोदी के इसमें शामिल होने की संभावना है. धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी.

अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई: अब तक पुलिस ने धमकी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पुलिस किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयों समेत कई एजेंसियां मिलकर काम करेंगी.

इससे पहले भी मोदी को धमकी मिल चुकी: 2022: पंजाब में PM मोदी की सुरक्षा में चूक 5 जनवरी 2022 को पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी. हुसैनीवाला जाते समय प्यारेआणा ब्रिज (फ्लाईओवर) पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्ता जाम कर दिया था. इस वजह से पीएम का काफिला लगभग 15-20 मिनट तक फंसा रहा था. इसके बाद पीएम बिना रैली किए बठिंडा एयरपोर्ट वापस लौट गए थे.

2026: पंजाब दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी मिली थी: PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 31 जनवरी को जालंधर के 4 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। कैंब्रिज स्कूल, केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. हालांकि जांच के इस दौरान कुछ नहीं मिला था.

राष्ट्रीय से और खबरें