38 को फांसी, 11 को उम्रकैद: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषियों की सजा बरकरार

गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आज अपना फैसला सुनाते हुए सभी 49 दोषियों की सजा को बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने एक स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ इन दोषियों की अपील पर अपना फैसला सुनाया. साल 2022 में स्पेशल कोर्ट द्वारा इन दोषियों में से 38 को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
जस्टिस ए.वाई. कोगजे और समीर दवे की डिवीजन बेंच ने स्पेशल कोर्ट के आदेश के खिलाफ सभी दोषियों की अपील खारिज कर दीं और इस मामले में आतंकी संगठन के सदस्यों को सुनाई गई सजाओं के फैसले को बरकरार रखा.

20 जगहों पर हुए थे 21 बम धमाके: 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में महज 70 मिनट के अंदर 20 अलग-अलग जगहों पर 21 बम धमाके हुए थे, जिनमें 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हो गए थे. इन धमाकों से पूरे शहर में दहशत फैल गई थी. इन आतंकी हमलों हमले जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HuJI) ने ली थी.
38 लोगों को सुनाई गई थी मौत की सजा: स्पेशल कोर्ट से मौत और आजीवन कारावास की सजा पाए सीरियल ब्लास्ट के दोषियों ने इस फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुना दिया.
लालकिला कार बम ब्लास्ट केस में 13 जुलाई को होगी सुनवाई: वहीं, दिल्ली में नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में भी एक और जांच चल रही है, जिसमें एनआईए ने धमाके में मारे गए लोगों के शरीर के अंगों से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट दाखिल की है. कोर्ट ने फोरेंसिक रिपोर्ट की जांच के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है. एनआईए के मुताबिक, गाड़ी में तेज धमाके से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। साथ ही आसपास की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था.
एनएआईए कोर्ट सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर करेगी विचार: एनआईए ने 9 आरोपियों को स्पेशल जज पीतांबर दत्त के सामने पेश किया, जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत को अगली तारीख तक बढ़ा दिया. कोर्ट अब इस मामले में 13 जुलाई को सुनवाई करेगी। एनआईए पहले ही डॉ. शाहीन सईद और अन्य सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर भी पटियाला हाउस स्थित एनआईए कोर्ट में विचार किया जाना बाकी है. जमीर और तुफैल को फरवरी 2026 में गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय से और खबरें

आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया नीरव मोदी, कभी भी खींचकर लाया जा सकता भारत
6 जुलाई 2026
PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धमकी: फेसबुक पोस्ट में कमेंट कर धमकाया, 9 जुलाई को कार्यक्रम
4 जुलाई 2026
राम मंदिर से 800 ग्राम सोने वाली मानस भी गायब, पूर्व गृह सचिव के आरोप से नई सनसनी
4 जुलाई 2026