कानपुर:100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा: मैनपुरी सीओ ऋषिकांत शुक्ल निलंबित, अब होगी विजिलेंस जांच
✍️By: Nation Now Samachar Desk

कानपुर। मैनपुरी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ऋषिकांत शुक्ल (Deputy Superintendent of Police (CO) Rishikant Shukla) के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कानपुर पुलिस की एसआईटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके पास 100 करोड़ रुपये की अकूत और बेनामी संपत्ति है। इसी आधार पर शासन ने उन्हें फिलहाल निलंबित कर दिया है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि सीओ शुक्ल ने जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के गिरोह को सहयोग दिया था। हालांकि, शुक्ल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

कुछ समय पहले “ऑपरेशन महाकाल” के तहत अधिवक्ता अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस, वकीलों और पत्रकारों के गठजोड़ की जांच की जा रही थी।अब ऋषिकांत शुक्ल के निलंबन और विजिलेंस जांच की संस्तुति को इस पूरे प्रकरण की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
Latest से और खबरें

अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026
विपक्ष ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला, SIR-ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल
12 अक्तूबर 2026
CJP नेता दीपके, सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी
11 अक्तूबर 2026