महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा! हॉल की छत गिरने से 7 की मौत, कई मलबे में दबे

महाराष्ट्र के परभणी जिले में मंदिर की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि मंदिर की छत अचानक ढह गई और उस समय वहां मौजूद भक्त फंस गए हो सकते हैं. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं.
शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए ज्यादा संख्या में भक्त मौजूद थे. हादसा तब हुआ जब मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था. छत गिरने से पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप का स्लैब शनिवार दोपहर को गिर गया. मनवत रोड पर स्थित यह गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है.
जानकारी के मुताबिक मंदिर में कंस्ट्रक्शन चल रहा था. दोपहर के समय मंदिर के सामने बन रहे नए सभा मंडप का पिलर अचानक ढह गया, जिससे छत का बड़ा हिस्सा भी गिर पड़ा. घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

कई एंबुलेंस मौके पर तैनात की गई हैं और मलबे से निकाले गए घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है. क्रेन की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है.
हादसा परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में शनिवार की दोपहर के समय, तब हुआ जब हॉल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था और परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज रहा था. सभी लोग भक्ति में लीन थे कि अचानक छत भरभराकर गिर गई. बस फिर क्या था, वहां चीखो-पुकार मच गई और आनन-फानन में लोगों ने प्रशसन के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया.
Latest से और खबरें

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, RE-NEET परीक्षा के चलते लिया फैसला
16 जून 2026
Kanpur Dehat Nyay Ki Guhar: SP Office Gate Par Baitha Peedit Parivar
2 जून 2026
Amethi Road Accident: DCM-Car Bhidant Ke Baad Car Mein Lagi Bhishan Aag
1 जून 2026