Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, 10 ग्राम सोना 2,290 रुपये तक महंगा, जानिए आपके शहर का रेट
✍️By: Nation Now Samachar Desk

Gold Price Today: देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 13 नवंबर 2025 (गुरुवार) को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में उछाल आया। पिछले 24 घंटे में सोने का भाव ₹2,000 से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, चांदी भी आज 10,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।

आज का सोना रेट (Gold Rate Today)
- 24 कैरेट सोना: ₹12,780 प्रति ग्राम (229 रुपये की बढ़त)
- 22 कैरेट सोना: ₹11,715 प्रति ग्राम (210 रुपये की बढ़त)
- 18 कैरेट सोना: ₹9,585 प्रति ग्राम (172 रुपये की बढ़त)
- चांदी (Silver): ₹172 प्रति ग्राम | ₹1,72,000 प्रति किलो (10,000 रुपये की बढ़त)
10 ग्राम सोने की कीमत में कितना उछाल?
अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखा जाए तो
- 24 कैरेट सोना 2,290 रुपये महंगा
- 22 कैरेट सोना 2,100 रुपये महंगा
- 18 कैरेट सोना 1,720 रुपये महंगा
बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

इन शहरों में आज का सोना रेट
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹1,27,950 |
| मुंबई | ₹1,27,800 |
| कोलकाता | ₹1,27,800 |
| चेन्नई | ₹1,28,730 |
| लखनऊ | ₹1,27,950 |
| हैदराबाद | ₹1,27,800 |
पड़ोसी देशों में सोने की कीमतें
- पाकिस्तान: ₹11,764 (37,466 PKR प्रति ग्राम)
- बांग्लादेश: ₹11,754 (16,216.80 टका प्रति ग्राम)
चांदी की कीमत में भी उछाल
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। देशभर में एक किलो चांदी का भाव ₹1,72,000 हो गया है। बुधवार को इसकी कीमत ₹1,62,000 प्रति किलो थी।
Latest से और खबरें

महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा! हॉल की छत गिरने से 7 की मौत, कई मलबे में दबे
20 जून 2026
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, RE-NEET परीक्षा के चलते लिया फैसला
16 जून 2026
Kanpur Dehat Nyay Ki Guhar: SP Office Gate Par Baitha Peedit Parivar
2 जून 2026