केदारनाथ धाम में 77वां गणतंत्र दिवस: बर्फबारी के बीच जवानों ने फहराया तिरंगा

26 जनवरी यानी सोमवार को देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की शान देखने को मिली। इसी क्रम में उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में भी भीषण ठंड और भारी बर्फबारी के बीच 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

केदारनाथ धाम में माइनस तापमान और बर्फ से ढके वातावरण के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने तिरंगा फहराया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों का उत्साह और देशभक्ति साफ नजर आई। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा केदारनाथ धाम गूंज उठा।गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केदारनाथ जैसे दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में तिरंगा फहराना जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों ने यह संदेश दिया कि देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए वे हर हाल में तैयार रहते हैं।

केदारनाथ धाम में मनाए गए गणतंत्र दिवस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बर्फ से ढके मंदिर परिसर, चारों ओर सफेदी और बीच में लहराता तिरंगा लोगों को भावुक कर रहा है। देशभर के लोगों ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए जवानों के जज्बे और समर्पण की जमकर सराहना की है।गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और तभी से हर साल यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। केदारनाथ धाम में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, आस्था और वीरता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।
Himachal Pradesh से और खबरें

HimachalPradesh: हिमाचल प्रदेश में जलाधारी बाबा मंदिर, प्राकृतिक गुफा में शिवलिंग पर बहती जलधारा
20 फ़रवरी 2026
हिमाचल प्रदेश: बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू
20 फ़रवरी 2026