NNS Logo
LIVE
Headlines

Amarnath Cave Story: अमरनाथ गुफा का रहस्य क्या है? जानिए शिवलिंग, अमरकथा और खोज से जुड़ी 5 रोचक बातें

3 February 2026
Amarnath Cave Story: अमरनाथ गुफा का रहस्य क्या है? जानिए शिवलिंग, अमरकथा और खोज से जुड़ी 5 रोचक बातें

अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख और पवित्र तीर्थस्थल है।अमरनाथ गुफा भगवान शिव के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य (अमरकथा) सुनाया था। इस कारण इसे अमरेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है।हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन यात्रा करके बाबा बर्फानी के दर्शन करने आते हैं। आइए जानते हैं अमरनाथ गुफा से जुड़ी कुछ रहस्यमयी और रोचक जानकारियां।

1. अमरनाथ गुफा की खोज कैसे हुई?

ऐसा माना जाता है कि अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले बूटा मलिक नाम के एक मुस्लिम चरवाहे ने की थी।
कहानी के अनुसार, वह एक दिन भेड़-बकरियां चराते हुए जंगल में बहुत दूर निकल गया। वहां उसकी मुलाकात एक साधु से हुई।साधु ने बूटा मलिक को कोयले से भरी एक कांगड़ी दी।जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि कोयले की जगह उसमें सोना था।जब वह साधु को धन्यवाद देने वापस गया, तो साधु वहां नहीं मिले, लेकिन उसे एक विशाल गुफा दिखाई दी। कहा जाता है कि तभी से यह स्थान एक बड़ा तीर्थ बन गया।

2. अमरनाथ गुफा का धार्मिक महत्व

अमरनाथ गुफा केवल प्राकृतिक शिवलिंग के कारण प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी मान्यता यह है कि भगवान शिव ने यहीं माता पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था।इसी कारण इसे अमरकथा स्थल कहा जाता है।

3. अमरकथा सुनाने से पहले भगवान शिव का त्याग

कहा जाता है कि अमरकथा सुनाने से पहले भगवान शिव ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जीव इस रहस्य को न सुन पाए।इसलिए उन्होंने यात्रा के दौरान रास्ते में कई चीजों का परित्याग किया:पहलगाम में नंदी का त्याग चंदनबाड़ी में चंद्रमा को मुक्त किया शेषनाग झील पर सर्पों को उतारा महागुणस पर्वत पर गणेश जी को छोड़ा पंचतरणी में पांच तत्वों का परित्याग किया इसके बाद ही भगवान शिव गुफा में पहुंचे और अमरकथा सुनाई।

4. अमर कबूतरों की रहस्यमयी कथा

शास्त्रों के अनुसार, अमरकथा केवल पार्वती ने नहीं सुनी थी।कहा जाता है कि वहां मौजूद दो कबूतरों ने भी यह कथा सुन ली थी और अमर हो गए।मान्यता है कि आज भी अमरनाथ गुफा में कबूतरों का जोड़ा दिखाई देता है, जिन्हें अमर पक्षी माना जाता है।

5. बर्फ का शिवलिंग आज भी बना हुआ रहस्य

अमरनाथ गुफा के भीतर भगवान शिव का शिवलिंग पक्की बर्फ से बनता है, जबकि गुफा के बाहर मीलों तक केवल कच्ची बर्फ दिखाई देती है।सबसे बड़ा रहस्य यह है कि शिवलिंग हर साल स्वतः बनता हैपूर्णिमा पर बड़ा होता है अमावस्या पर छोटा हो जाता हैआज भी वैज्ञानिक यह पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं कि यह प्राकृतिक शिवलिंग कैसे बनता है।


अमरनाथ यात्रा: श्रद्धा और रहस्य का संगम

अमरनाथ गुफा सिर्फ एक तीर्थ नहीं बल्कि आस्था, रहस्य और शिवभक्ति का अद्भुत केंद्र है।बाबा बर्फानी के दर्शन को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है।