गाजियाबाद शालीमार गार्डन की युवती का नया वीडियो वायरल ,हिंदुओं को दी खुली चुनौती, सोशल मीडिया पर मचा आक्रोश

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन इलाके की वही युवती, जिसने कुछ दिन पहले गाय काटकर खाने की बात कहकर विवाद खड़ा किया था, अब एक बार फिर सुर्खियों में है। उसका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिंदुओं को खुली चुनौती देती नजर आ रही है।

वीडियो में युवती कहती है “सभी मेरे भाइयों को सलाम, मैंने वह वीडियो काफिरों और अंधभक्तों के लिए बनाई थी। मुझे किसी से डर नहीं है, ना मैं भागी ना जेल गई। दो-तीन हजार लोगों के सामने मुझे दो चांटे क्या लग गए, अली के चाहने वाले भागते नहीं हैं।”पहले भी इस युवती ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था।
सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
नए वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर है। यूजर्स लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि युवती के इस तरह के बयान समाज में तनाव फैलाने वाले हैं।
पुलिस की चुप्पी पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की चुप्पी से युवती के हौसले और बढ़ गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस बार उदाहरण पेश करते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत ना करे।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026