भाद्रपद माह में कर लें ये 4 चमत्कारी उपाय तो सुख में बीतेगा पूरा महीना, खुलेगा भाग्य!

✍️NNS Desk
भाद्रपद माह में कर लें ये 4 चमत्कारी उपाय तो सुख में बीतेगा पूरा महीना, खुलेगा भाग्य!

सनातन धर्म में भाद्रपद मास का बड़ा महत्व है. इस माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जप, तप, दान पुण्य और नियमों का इस महीने विशेष रूप से पालन करें तो मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं. 29 अगस्त 2026 से भाद्रपद मास का आरंभ हो चुका है और 26 सितंबर तक चलने वाला है. भाद्रपद मास को आम बोलचाल में भादो मास कहते हैं. भादो मास में किए गए कुछ विशेष उपाय पूरे महीने को सुखमय बना सकता है. जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और भाग्य खुल सकते हैं. ऐसे में आइए जानें इस माह में कौन से 4 उपाय करें-

करें कौन से उपाय?

काम में सफलता के लिए उपाय: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर भाद्रपद माह में एक उपाय करें तो रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. काम में आ रहीं विघ्न-बाधाओं का अंत होगा. इस मास में किसी गौशाला में हरी घास का दान करें और नियमित रूप से गायों की सेवा करें. हो सके तो वृंदावन या गोवर्धन की परिक्रमा करें.

श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं: नौकरी व कारोबार में तरक्की पाने के लिए और सफलता हासिल करने के लिए भादो मास में एक उपाय जरूर कर लें. भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग अर्पित करें और फिर इसे जरूरतमंदों को खिला दें. ध्यान रहे भोग में तुलसी दल जरूर डाल दें. पूजा करते समय भगवान कृष्ण को एक सफेद धागा भी चढ़ाएं. अब उसे अपने गले में धारण करें. इस उपाय के बाद आप करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देख पाएंगे.

सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें उपाय: भाद्रपद मास में हर दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर जाकर उनके दर्शन करें. पूजा में सफेद फूल अर्पित करें. अब इन फूलों को भगवान के चरणों से उठाकर जेब में रख लें. हर दिन इस उपाय को नियम से करें तो दुर्भाग्य दूर हो जाएगा और सौभाग्य बढ़ेगा.

मंगलवार और शनिवार को करें उपाय: शत्रु परेशान कर रहे हैं तो भादो माह के मंगलवार और शनिवार को एक उपाय करें. इस दिन हनुमानजी को मोर पंख पर सिंदूर लगाकर चढ़ाएं. इसके साथ-साथ शत्रु का नाम लें. मोर पंख को बहते हुए जल में अगले दिन प्रवाहित कर दें. ऐसा कर शत्रुओं से मुक्ति पा सकते हैं और काम में आने वाली अड़चने भी दूर होंगी.

अध्यात्म से और खबरें