बिहार बीजेपी में सीएम पद की रेस, अमित शाह के ‘बड़ा आदमी’ बनाने के वादे ने बढ़ाई सियासी तपिश

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? पाटलिपुत्र की धरती पर करीब 20 साल बाद यह सवाल फिर से चर्चा में है। अब तक चाहे गठबंधन कोई भी रहा हो, मुख्यमंत्री पद के लिए Nitish Kumar का नाम लगभग तय माना जाता था। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि वह सक्रिय राज्य राजनीति से हटकर राज्यसभा की ओर जा सकते हैं और अप्रैल में मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं।

ऐसे में बिहार की सत्ता में Bharatiya Janata Party की भूमिका ‘बड़े भाई’ के रूप में बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में खास तौर पर Amit Shah के उन बयानों की चर्चा हो रही है, जिनमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के तीन नेताओं को “बड़ा आदमी” बनाने का भरोसा दिया था।
इन नेताओं में पहला नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai का है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उजियारपुर में आयोजित रैली में अमित शाह ने उन्हें अपना “जिगरी दोस्त” बताते हुए जनता से जिताने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर जनता नित्यानंद राय को सांसद बनाकर भेजती है तो वह उन्हें “बड़ा आदमी” बनाएंगे। बाद में नित्यानंद राय को केंद्र में गृह राज्य मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और भाजपा नेता Sunil Kumar Pintu को भी अलग-अलग सभाओं में अमित शाह ने “बड़ा आदमी” बनाने की बात कही थी। अब जब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं, तो इन तीनों नेताओं को संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
बिहार से और खबरें

पटना: कुपोषित व्हाइट टाइगर का वीडियो वायरल, जनता और PETA में हड़कंप
27 फ़रवरी 2026
Muzaffarpur marriage news: 28 साल की टीचर ने 60 साल के शख्स से की शादी, मां बनते ही बढ़ा विवाद
25 फ़रवरी 2026
बिहार का अंगूर कांड: ट्रक नदी में गिरा, भीड़ ने अंगूर के लिए जख्मी चालक को अनसुना किया
20 फ़रवरी 2026