‘चढ़ावा चोरी’ के सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस ने नहीं मांगा रिमांड

अयोध्या राम मंदिर दान गबन के मामले में कोर्ट ने सोमवार को सभी 8 आरोपियों को फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले सभी आरोपियों को गिफ्तार कर 26 जून को कोर्ट में पेश किया गया, और कोर्ट ने उन्हें 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा.
सोमवार को सभी 8 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी हुई. पुलिस ने आरोपियों का रिमांड नहीं मांगा तो कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
‘चढ़ावा चोरी’ के आरोपियों को ले जाते पुलिस
विशेष अभियोजन अधिकारी उमेश दुबे ने बताया कि पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया था क्योंकि पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए कोई अपील नहीं की थी इसलिए कोर्ट ने आरोपियों को जांच पूरी होने तक 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कौन-कौन है आरोपी: एसआईटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कुल 8 को आरोपी बनाया है, जिनमें- अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं.
आरोपी लवकुश मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा: वहीं राम मंदिर दान गबन मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के संबंध बड़ी तस्वीर सामने आई है. जी न्यूज़ की टीम अयोध्या से सटे सोहावल तहसील के बनवीरपुर गांव पहुंची, जहां दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा का निर्माणाधीन आलीशान मकान मिला. जानकारी के मुताबिक, सन 2025 में इस जमीन का बैनामा लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम हुआ था. इसके बाद फरवरी 2026 में मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ और कल तक निर्माण कार्य लगातार जारी था. मामला सामने आने के बाद अब निर्माण कार्य रुक गया है. आरोप है कि रामभक्तों की श्रद्धा से चढ़ाए गए दान में गड़बड़ी कर अकूत संपत्ति जुटाई गई और उसी धन से यह आशियाना तैयार किया जा रहा था.
अयोध्या बार असोसिएशन ने फैसला लिया कि इन आरोपियों का केस कोई वकील नहीं लड़ेगा
फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और जांच एजेंसियां इस संपत्ति के स्रोत की भी पड़ताल कर रही हैं. अब सवाल यह है कि रामलला के चरणों में चढ़ाई गई आस्था के साथ कथित तौर पर खिलवाड़ करने वालों पर कानून कितना सख्त कदम उठाएगा. अब यही से सवाल उठता है कि लवकुश के पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई?
9 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अयोध्या आएगा: अयोध्या रामलला के दरबार में केजरीवाल के बाद कांग्रेस नेता आयेगे अयोध्या कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 30 जून को अयोध्या आएगा. प्रतिनिधि मंडल भगवान रामलला के दर्शन-पूजन करेगा. कांग्रेस नेता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. प्रतिनिधि मंडल में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा , सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह, और बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सुबह 9 बजे अयोध्या पहुंचेगा.
अयोध्या से और खबरें

‘चढ़ावा चोरी’ 4 जून को ही पकड़ी गयी थी, झूठ बोलते रहे चंपत राय; आरोपी के घर मिला था रुपयों से भरा बैग
28 जून 2026
‘चढ़ावा चोरी’ के सभी 8 आरोपियों के घर पर पुलिस की छापेमारी, टिन्नू के घर ताला पड़ा था
28 जून 2026
‘चढ़ावा चोरी’ में 79.85 लाख की बड़ी बरामदगी, अरेस्ट 8 आरोपी 29 जून तक रहेंगे न्यायिक हिरासत में
26 जून 2026