इन 2 चौपाइयों के लिखे हनुमान ध्वज को छत पर लगाएं, हर बुरी दृस्टि हो जायेगी चूर-चूर

घर को अगर किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाना है तो घर की छत पर जो हनुमान ध्वज लगाएं. साथ ही उस कुछ शक्तिशाली चौपाइयों को लिखें. इस एक उपाय को करने से घर को कोई भी नकारात्मक शक्ति छू न पाएगी.
सनातन धर्म में हनुमान जी संकटों और भय का नाश करने वाले देवता माने गए हैं जो अपने भक्तों की रक्षा हमेशा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की कृपा जिस घर पर होती है वहां पर नकारात्मक शक्तियां फटकती भी नहीं हैं. घर के सदस्यों के भय का नाश होता है और शांति बनी रहती है. वहीं, घर की छत पर हनुमान जी या श्रीराम के नाम का ध्वज लगाएं तो घर पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है. लेकिन ध्वज लगाने का यह एक उपाय और प्रभावशाली हो जाता है जब इस हनुमान ध्वज पर कुछ प्रभावशाली चौपाइयों को लिखा जाता है. यही पवित्र चौपाइयां घर को बुरी नजर और नकारात्मक शक्तिों से रक्षा करती है.
छत पर हनुमान जी का झंडा लगाने का महत्व: धार्मिक मान्यता है कि घर की छत पर लाल या भगवा हनुमान ध्वज लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में हर ओर होता है. लाल और भगवा रंग साहस और शारीरिक ऊर्जा का प्रतीक है. वहीं, हनुमान जी का ध्वज जब घर की छत पर लहराता है तो नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर का प्रभाव बिल्कुल खत्म हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी भगवान श्रीराम के भक्त हैं और जब छत पर लगे हनुमान ध्वत पर राम जी से जुड़ी चौपाई को लिखा जाता है तो उस घर एक साथ श्रीराम और हनुमान जी दोनों की कृपा प्राप्त होती है. मंगलवार और शनिवार के दिन घर पर हनुमान जी की पूजा करें और फिर श्रद्धाभाव से घर की छत पर हनुमान ध्वज लगाएं. ध्वज लगाने से पहले शांत मन से हनुमान जी के सामने बैठें और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ कर लें.
इस चौपाई को लिख सकते हैं-
“मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥”
“दीन दयाल बिरदु संभारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी॥”
भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति के उपाय: बुरी नजर और नकारात्मकता से रक्षा के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी का स्मरण करें. इससे भय, भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा घर के बाहर हनुमान जी से जुड़ी चौपाइयां या उनसे जुड़े प्रतीक चिह्ननों को लगवाएं तो घर की विपत्तियों का नाश होता है. परिवार की सुरक्षा होती है.
अध्यात्म से और खबरें

आषाढ़ अमावस्या कल: भौमवती अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त व स्नान-दान का सही समय
13 जुलाई 2026
आज महादेव को समर्पित दो व्रत: प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर करें शिव जी को ऐसे प्रसन्न
12 जुलाई 2026
शुरू होने वाली है शनि की टेढ़ी चाल, इन 3 राशियों पर होगा सीधा असर; तुरंत करें ये उपाय!
11 जुलाई 2026