29 जून को ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर 13 घंटे भद्रा का साया, जानें स्‍नान-दान का शुभ मुहूर्त

✍️NNS Desk
29 जून को ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर 13 घंटे भद्रा का साया, जानें स्‍नान-दान का शुभ मुहूर्त

9 जून दिन सोमवार को ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और स्‍नान-दान किया जाएगा. इस साल अधिकमास पड़ने से ज्‍येष्‍ठ महीना 60 दिन का रहा. अब इसी सोमवार को ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के साथ इस महीने का समापन होगा. इस दिन सुहागिनें वट पूर्णिमा व्रत भी रहेंगी. लेकिन इस दिन सुबह से शाम करीब 13 घंटे तक भद्रा काल रहेगा. जानिए स्‍नान-दान, पूजा का शुभ समय क्‍या है.

धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु, मां लक्ष्‍मी, चंद्र देव के साथ पीपल के प‍ेड़ की पूजा भी की जाती है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्‍य बढ़ता है. वहीं वट पूर्णिमा व्रत पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्‍य के लिए रखा जाता है. जानिए इस साल पूर्णिमा तिथि पर शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और नियम.

द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 29 जून 2026 की सुबह 03:06 बजे से प्रारंभ होगी और 30 जून 2026 की सुबह 05:26 बजे समाप्‍त होगी. उदयातिथि के आधार पर ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026, सोमवार को ही मनाई जाएगी.

स्‍नान-दान मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:06 बजे से 04:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:52 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से 07: 42 बजे तक
सायाह्न संध्या: शाम 07:23 बजे से रात 08:23 बजे तक
चंद्रोदय समय: शाम 07:16 बजे

भद्रा काल का समय

द्रिक पंचांग 29 जून की तड़के सुबह 03:06 बजे भद्रा आरंभ होगी और दोपहर 04:16 बजे समाप्‍त होगी. इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत न करें. लेकिन जप, तप, स्‍नान, पूजापाठ करने में कोई बाधा नहीं है. साथ ही इस दिन भगवान सत्‍यनारायण की पूजा करने, कथा करने का बड़ा महत्‍व है.

ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के दिन क्‍या करें क्‍या न करें?

➤इस दिन पवित्र नदी में स्‍नान करें या घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान करें.
➤गरीब-जरूरतमंदों को अन्‍न, कपड़े, धन आदि का दान करें.
➤ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा के पवित्र दिन किसी भी तामसिक चीज का सेवन न करें.
➤शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करें, जल अर्पित करें.

अध्यात्म से और खबरें