काशी की रामलीला बिगड़ा हाथी, महावत को सूंढ़ से उठाकर पटका; खंभे उखाड़े-गिराए पेड़

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया. इधर-इधर भागने लगा। आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगा. दीवारें और दुकानें तोड़ दीं. यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे. महावत ने हाथी को काबू करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया.
हाथी आजमगढ़ से लाया गया था. इसी पर सवार होकर काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे रामलीला देखते हैं. रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 10.30 बजे महावत छापलू हाथी को खाना देने जा रहा था. तभी वह भड़क गया. फिर मैदान से निकलकर सड़क पर भागने लगा.
रास्ते में पेड़ और बिजली के पोल उखाड़ दिए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 किमी. के इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया. लोगों से इलाके से दूर रहने के लिए कह रही है. वन विभाग और NDRF समेत 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हुए हैं.


पंचवटी मैदान की जिला मुख्यालय से दूरी 17 किमी, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर से 10 किमी. है. यहां रामलीला के लिए आए हाथियों को रखा जाता है. रामलीला में हिस्सा लेने वाले एक्टर्स और अन्य लोग भी यहीं रहते हैं.
घायल महावत छापलू आजमगढ़ का रहने वाला, उसका इलाज जारी

घायल महावत छापलू आजमगढ़ में ग्राम बैरामपुर थाना तहबरपुर का रहने वाला है. उसके सिर पर हाथ और सीने में कई जगहों पर चोट आई है. अभी मरीज बेहोश है. डॉक्टरों की टीम इलाज करने में लगी हुई है.
वाराणसी से और खबरें

वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्टरी में जबर्दस्त धमाका, दो मकान क्षतिग्रस्त; मलबे में 6 दबे
15 अक्तूबर 2026
UP में 20 घंटे में चाइनीज मांझे से दूसरी मौत, वाराणसी में मंदिर से लौट रहे कारोबारी की गर्दन कटी
11 अक्तूबर 2026
UP के 8 जिलों में अचानक शाम को मौसम बदला, अयोध्या में आंधी; बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे
5 अक्तूबर 2026