Video:युवक की चाइनीज मांझे से कटकर गर्दन लटकी, मौत; हड्डी तक कट गयी

गाजियाबाद में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एक युवक की मौत हो गई. वह शनिवार शाम 6 बजे बाइक से जा रहा था, तभी अचानक उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया. बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से उसकी गर्दन कट गई. सड़क पर खून फैल गया.
पुलिस के मुताबिक, युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से नोएडा से निकला था. दोनों दिल्ली के गाजीपुर जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे-9 पर कौशांबी थाना क्षेत्र के पास हादसा हो गया. मांझा इतना धारदार था कि युवक के गर्दन की हड्डी तक कट गई. जिससे गर्दन लटक गई। पीछे बैठे दोस्त ने किसी तरह बाइक संभाली और चीख-पुकार मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी. इसके बाद उसने गमछे से युवक के गले को बांधा. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हेलमेट भी पहन रखा था: बिहार के खगड़िया का रहने वाला रविराज (25) नोएडा सेक्टर-63 के बहलमपुर में किराए पर रहता था. ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक से घूमने निकला था. बाइक रविराज ही चला रहा था और उसने हेलमेट भी पहन रखा था.
रवि और नरेश नोएडा के सेक्टर-43 कट से एनएच-9 पर चढ़े, तभी रविराज चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही कौशांबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल रविराज को तुरंत वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
गर्दन पर करीब 5 सेमी गहरा घाव : घटना की सूचना मिलने पर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य भी अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि रविराज की गर्दन पर करीब 5 सेमी गहरा घाव था और गले की हड्डी भी कट गई थी. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव नोएडा ले गए.
चाइनीज मांझे से हुईं 5 बड़ी घटनाएं…
लखनऊ-11 दिसंबर 2025: बाइक से अपने घर जा रहे युवक की गर्दन कट गई थी. डॉक्टरों ने गले में सात टांके लगाकर युवक की जान बचाई थी.
शाहजहांपुर- 23 अक्टूबर 2025: थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी रवि शर्मा (26) पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे. चाइनीज मांझा गर्दन में फंस गया. अस्पताल में मौत हो गई.
अलीगढ़- 30 सितंबर 2025: 28 साल के सलमान स्कूटर से दुकान जा रहे थे. जमालपुर पुल पर चाइनीज मांझा गर्दन में उलझा, गहरा कट लगा. अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई.
गोरखपुर- 29 जुलाई 2025: अमित गुप्ता मां के साथ बाइक से धर्मशाला जा रहे थे. सूरजकुंड पुल पर मांझा गर्दन में फंसा, 4 नसें कट गईं. हेलमेट होने के बावजूद गंभीर चोटें आईं.
शाहजहांपुर- 11 जनवरी 2025: ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन चाइनीज मांझे की चपेट में आए. गर्दन पर तेज कट लगा, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हाथरस में तेज रफ्तार कार पलटी: भांजे व दो मामाओं की मौत, नोएडा से उन्नाव जा रहे थे
16 अगस्त 2026
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप: महिला समेत 2 कर्मचारी घायल, यात्री की पिस्टल से चली गोली
16 अगस्त 2026
’16 मिनट में 16 रुपए की सेल’ का ऑफर सुनते ही कानपुर के मार्ट में उमड़ी भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजी
16 अगस्त 2026