घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

घरेलू विवाद में सोमवार की शाम महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों मासूम बच्चों को जिला अस्पताल महोबा लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. परिजन घटना के विषय में कुछ भी बताने से कतराते रहे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को घर ले गए.

इस कुएं में कूदने से महिला व दो बच्चों की हुई मौत.
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेश कुशवाहा अपनी पत्नी भागवती (21) व डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या के साथ खेत में मकान बनाकर रहता था. सोमवार की दोपहर घर पर पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया. कहासुनी होने के बाद पत्नी दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई. कुछ दूरी पर खेत में बने कुएं में भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी. आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक भागवती की मौत हो गई. बच्चों की हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल महोबा लाए जहां डॉक्टर ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए और कोई जानकारी देने से वह बचते नजर आए.
एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा. उधर, थानाध्यक्ष प्रकाश बम्हौरी श्याम बैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक की बात सामने आई है. घटना की जांच कराई जा रही है। परिजनों व आसपास रहने वाले ग्रामीणों से घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सीवर वाला पानी एक साल से पिलाये जाने पर फूटा गुस्सा, गड्ढे में उतरकर पार्षद का प्रदर्शन
10 अगस्त 2026
आकाश आनंद ने हाथरस से किया चुनावी शंखनाद, बोले-“एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेंचा जा रहा’
10 अगस्त 2026
फतेहपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार; डंपर जब्त
10 अगस्त 2026