भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है. शनिवार की देर रात नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.
कलराज मिश्र ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर यह भावुक जानकारी दी. उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई,
कलराज मिश्र ने साझा किया भावुक संदेश: अपनी जीवनसंगिनी के निधन पर कलराज मिश्र ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गई हैं. प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें.”
तमाम दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया…
“भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पोस्ट: वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्रा जी की धर्मपत्नी आदरणीया श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’
दिनेश शर्मा ने लिखा-हम सबकी चाची जी नहीं रहीं: हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त किए गए दिनेश शर्मा ने ‘एक्स’ पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- ‘अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल पूज्य श्री @KalrajMishra जी की अर्धांगिनी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है.’
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय 16 महीने बाद रिहा, पिंटू सेंगर मर्डर केस में जेल गया था
13 सितंबर 2026
हमीरपुर में कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया मौत को गले
13 सितंबर 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में वकीलों का हंगामा व हाथापायी, पहुंचे पुलिस कमिश्नर से गिड़गिड़ायी महिला
12 सितंबर 2026