यूपी में मार्च में ही 40°C पार, मौसम विभाग ने बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया

उत्तर प्रदेश में मार्च की गर्मी ने इस साल पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। इस अप्रत्याशित गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन मार्च के अंतिम हफ्ते तक पारा 44°C तक पहुँचने का अनुमान है।गोरखपुर समेत 10 जिलों में धुंध लगातार पांचवें दिन बनी हुई है। तेज धूप और 30-40 किमी/घंटे की हवाओं के कारण सड़क पर लोग छातों और गमछों के सहारे चलते नजर आ रहे हैं।पिछले 24 घंटों में बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया। झांसी में पारा 38.3°C और उरई में 37.8°C तक पहुँच गया।
मार्च में गर्मी बढ़ने के कारण
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि अब गर्मी पहले से जल्दी शुरू हो रही है और तापमान अधिक तेजी से बढ़ रहा है।इस बदलाव का असर यह है कि गर्म दिनों की संख्या बढ़ गई है और कई बार लू (Heatwave) का दौर भी लंबा चलने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में देश के कई शहरों में पुराने गर्मी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। कुछ इलाकों में तापमान 48°C से ऊपर दर्ज किया गया।
हीटवेव और इसके प्रभाव
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान असामान्य रूप से अधिक रह सकता है।
हीटवेव कब मानी जाती है?
मौसम विभाग के अनुसार, हीटवेव तब मानी जाती है मैदानों में तापमान 40°C या उससे अधिक हो, या सामान्य तापमान से 4-6°C अधिक हो इस स्थिति में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
सावधानियां और बचाव
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस समय पर्याप्त पानी पिएं, धूप में लंबा समय न बिताएं और हल्के कपड़े पहनें। अगर संभव हो तो दिन के सबसे गर्म समय में घर या ठंडे स्थान पर रहें।इसके अलावा, सड़क पर काम करने वाले लोग और वाहन चालकों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी को सुरक्षित स्थान पर रहने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

नौबस्ता में थाने से 50 गज की दूरी पर पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पत्थरबाज़ी और लूट
23 जून 2026
हमीरपुर में फतेहपुर के बारातियों से भरी बोलेरो पलटी: एक की मौत, पांच बच्चों समेत 9 घायल
23 जून 2026
चढ़ावा चोरी की 150 पेज की रिपोर्ट SIT ने सौंपी, ट्रस्ट के दोबारा गठन व FIR की सिफारिश
23 जून 2026