PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे. सीएम योगी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यूपी में डेवलपमेंट और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई.
सीएम योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात को लेकर किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में यूपी के डेवलपमेंट से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ.
X पर तस्वीर साझा की : सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की. सीएम योगी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, आज नई दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की. बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी में कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया. साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की. पुष्पवर्षा का एक वीडियो भी शेयर किया है.
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की: सीएम योगी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया. भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति-पंथ, प्रांत एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे हैं. कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान के लिए यूपी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है. देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है. हर-हर महादेव.
संगठन में बदलाव किया: गौरतबल है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. शनिवार को यूपी बीजेपी ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने प्रदेश के प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है. जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, रामप्रताप सिंह को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की कमान मिली: इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी शंकर लाल लोधी को बनाया गया है. दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रमेश सिंह काशी क्षेत्र के प्रभारी होंगे. अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की कमान मिली है. इन नियुक्तियों को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. क्षेत्रीय प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026
UP में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
6 अगस्त 2026