UP Budget Session 2026: 9 फरवरी से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2026 आगामी 9 फरवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें वह विधानसभा मंडप में विधानसभा और विधान परिषद—दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी। दोनों सदनों के प्रमुख सचिवों द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

11 फरवरी को पेश होगा यूपी बजट
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट 11 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे एक दिन पहले, 10 फरवरी को सत्र के दौरान दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र की रूपरेखा को पहले ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चार जोन में बंटा इलाका
बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरे सुरक्षा घेरे को 4 जोनों में बांटा गया है, जिनकी जिम्मेदारी SP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।इसके अलावा, क्षेत्र को 10 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में DSP स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं।
PAC-RAF तैनाती और हाईटेक चेकिंग
सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के साथ-साथ 6 कंपनी PAC और RAF की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सख्त एक्सेस कंट्रोल लागू किया जाएगा, जिसके लिए DFMD और HHMD जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।वहीं LIU की टीमें सादे कपड़ों में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
राज्यपाल का अभिभाषण रहेगा खास
विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में सत्र की तारीखों को अंतिम मंजूरी दी गई थी।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026