सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान शुरू, इमरान मसूद बोले- ‘हमारे सम्मान का ख्याल करिए’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मैसेज दे दिया है कि कांग्रेस कम सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी. इमरान मसूद ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश में राहुल गांधी की आंधी आई हुई है और ऐसे में कांग्रेस समझौता कर सेल्फ गोल नहीं मारेगी. उन्होंने यह भी कहा है कि आज की कांग्रेस 10 साल पुरानी कांग्रेस नहीं है. बता दें कि सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा, “हमारा कोई मतभेद नहीं हैं. हमारी सिर्फ इतनी सी डिमांड है कि सीटों को अभी फाइनल करिए. आप हमारे सम्मान का ख्याल करें और आपके सम्मान का हम ख्याल करेंगे. आज आंधी राहुल गांधी की है, उसको मद्देनजर रखकर कि कांग्रेस अब 2017 वाली कांग्रेस नहीं है. यह 2027 वाली कांग्रेस है. 10 साल में कांग्रेस में बहुत फर्क आ गया है. उसके बाद भी हम चाहते हैं कि आप आगे रहें। हम तो यह नहीं कह रहे कि न रहें। हम तो सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हमारे सम्मान का ख्याल करें. इतनी सी बात है.”
सेल्फ गोल नहीं करेंगे- इमरान मसूद: इमरान मसूद ने आगे कहा कि अगर समाजवादी पार्टी उनका सम्मान करेगी, तो वे भी उनका सम्मान करेंगे. उन्होंने कहा, “सीटें बढ़ाकर लेंगे, बढ़ाकर ही लेंगे. हमारी भी महत्वाकांक्षाएं हैं, हमें भी पार्टी को बचाकर रखना है. अपनी पार्टी को हमें भी चलाना है. ऐसा तो नहीं हो सकता कि हमारी पार्टी एकदम खत्म हो जाए. हम लड़ाई लड़ेंगे, तो मिलकर लड़ेंगे. सेल्फ गोल थोड़ी न करेंगे. हमारे सम्मान का ख्याल वो करें, हम उनके सम्मान का करेंगे.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कोहली बोले-₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात झूठी, ‘श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं’
7 अक्तूबर 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत,100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा
7 अक्तूबर 2026
कानपुर के साढ़ में रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, चालक ट्रैक्टर समेत फरार; जांच शुरू
7 अक्तूबर 2026