कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: पायलट की मौत, धमाके के साथ नीचे गिरा

✍️NNS Desk
कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: पायलट की मौत, धमाके के साथ नीचे गिरा

कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया. विमान में उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में से एक की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल है. हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ.

एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक धमाके साथ खेत में गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है. विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है. गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने इसकर जांच शुरू कर दी है कि किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ.

घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं. इसमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया. कॉकपिट के पास एक पायलट की लाश नजर आ रही है. दूसरा पायलट गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है. विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें