घाटमपुर के पतारा में घर से लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात किए पार

कानपुर के घाटमपुर के चतुरीपुर गांव मे शुक्रवार देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर ढाई लाख रुपए की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए. शनिवार सुबह लगभग सात बजे सोकर जगे तो घटना की जानकारी हुई. परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112पर देने के साथ दोपहर में थाने पहुंच कर तहरीर दी है. मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है क्षेत्र में हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
घाटमपुर थाना क्षेत्र के चतुरीपुर निवासी योगेश कुमार उर्फ जय करन ने शनिवार दोपहर घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी रानी देवी घर के बाहर बने बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे. शुक्रवार देर रात छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ के अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये समेत उनकी पत्नी रानी देवी और बड़ी बहू आशा देवी की हार ,कान के झुमके, अंगूठी, मंगल सूत्र, जंजीर,पायल, कमरपेटी समेत लगभग दास लाख की जेवरात समेत कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी के ले गए है.
शनिवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो कमरे का ताला टूटा पड़ा देख वह दंग रह गए जब उन्होंने पास जाकर देखा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई. उन्होंने डॉयल 112पर घटना की सूचना देने के बाद दोपहर में थाने पहुंचकर तहरीर दी है. सूचना मिलते मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाने के बाद जांच पड़ताल शुरू की है.

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

तीसरी बेटी पैदा होने पर महिला ने बड़ी बेटी को जहर देकर खुद भी खाया, दोनों अस्पताल में भर्ती
4 जुलाई 2026
वाह री व्यवस्था!करोड़ो खर्च कर आशियाना बनाने वाले बेघर, KDA ने सील किया हार्मोनी अपार्टमेंट
4 जुलाई 2026
राम मंदिर से 800 ग्राम सोने वाली मानस भी गायब, पूर्व गृह सचिव के आरोप से नई सनसनी
4 जुलाई 2026