गाजियाबाद में धू-धू कर जली स्कूल बस, चंद मिनटों में जलकर हुई राख; टला बड़ा हादसा

UP के गाजियाबाद में नंदग्राम कट के पास डीपीएसजी स्कूल की खड़ी बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस धू-धू कर जल उठी और आग का गोला बन गई. राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई बच्चा सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था. गनीमत यह रही कि हादसा जब हुआ, तब बस खाली खड़ी थी और उसके अंदर कोई भी बच्चा या स्कूल स्टाफ सवार नहीं था. वरना एक बहुत बड़ी और दर्दनाक दुर्घटना घट सकती थी.
बस में आग की विकराल लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है,
हालांकि दमकल विभाग की टीम पूरी घटना की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके. इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल विभाग के अनुसार बस का पंजीकरण नंबर UP-14 GT-6565 है तथा उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

जौनपुर में रोटावेटर में फंसकर बच्चे का सिर धड़ से अलग, हाथ का पंजा भी कटा; शव रखकर प्रदर्शन
10 अक्तूबर 2026
नवरात्र से पहले खाद्य विभाग की कानपुर में 7 जगहों पर छापेमारी, 3000 किलो कुट्टू का आटा सीज
10 अक्तूबर 2026
गोरखपुर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटी, युवक की तड़पकर मौत; बैन फिर भी बिक रहा
10 अक्तूबर 2026