UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM पास; लंदन की नौकरी छोड़ बनी थीं अफसर

✍️NNS Desk
UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM पास; लंदन की नौकरी छोड़ बनी थीं अफसर

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. अभी वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं. सूत्रों के मुताबिक, दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा दिया है. रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है. हालांकि, इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. चर्चा है कि वह 4 महीने से साइडलाइन थीं. फील्ड में पोस्टिंग चाहती थीं. फिलहाल, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है.

यह IAS दिव्या मित्तल और उनके पति IAS गगनदीप सिंह हैं. दोनों लंदन में लाखों के पैकेज की नौकरी छोड़कर भारत आए थे. उनकी दो बेटियां हैं- अद्विका और अव्याना. 

2013 बैच की IAS दिव्या मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की डीएम रह चुकी हैं. वह अपने काम को लेकर बेहद सख्त मानी जाती थीं और अफसरों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं. IIT-IIM से पढ़ाई करने के बाद लंदन की लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आईं. पहले प्रयास में IPS क्लियर किया था. हालांकि, अगले ही साल IAS बन गई थीं. अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची हुई थी. पति गगनदीप सिंह भी IAS अफसर हैं.

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की

उत्तर प्रदेश से और खबरें