वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप: महिला समेत 2 कर्मचारी घायल, यात्री की पिस्टल से चली गोली

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर रविवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया. हादसे में महिला यात्री समेत 2 लोग घायल हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. यात्री इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही CISF के जवान और एयरपोर्ट अफसर मौके पर पहुंचे.

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे सुरक्षा जांच के समय एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था. उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी. यात्री ने असलहे को डिक्लेयर किया था. घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस, एयरपोर्ट और इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. यात्री से पूछताछ की जा रही है. यात्री से फायर गलती से हुआ या फिर उसने जानबूझ कर गोली चलाई. इसकी जांच की जा रही है.

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि जीयनपुर (आजमगढ़) के रहने वाले कमलेश राय पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे. दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX-1810) से मुंबई जा रहे थे. यात्री ने साथ में हथियार ले जाने की बात भी घोषित की थी. उन्होंने बताया- हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया जिससे एयरपोर्ट के 2 कर्मचारी घायल हो गए.
गया निवासी सुमन (32) की जांघ और रोहित राज के हाथ में गोली लगी. दोनों को तुरंत ही ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था. इसके बावजूद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है. एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस अधिकारी और इंटेलीजेंस की टीम भी मौके पर पहुंच रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर नगर निगम सदन में महिला पार्षद से धक्का-मुक्की का मामला पहुंचा पुलिस तक, दी तहरीर
30 सितंबर 2026
कानपुर में डॉक्टर से 48 लाख की ठगी करने में महिला समेत 3 अरेस्ट, 5वीं पास ने खुद को CBI अफसर बताया
30 सितंबर 2026
नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल दोषी करार: 15 दिन बाद सजा का ऐलान, कोर्ट बोला- ‘दोनों ने हत्या करके शव छिपाया’
30 सितंबर 2026