कानपुर जल निगम के लापरवाह कर्मचारियों ने तोड़ डाली मुख्य पाइपलाइन, घरों में घुसा पानी

कानपुर जल निगम के गैर-जिम्मेदाराना जूनियर इंजीनीरियों और कर्मचारियों के कारण शास्त्री नगर में मुख्य पाइपलाइन फट गयी जिससे सड़कें तो जलमग्न हो ही गयीं, यहां के वाशिंदों के घरों में पानी घुस गया. मौके पर तत्काल पहुंचकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी.
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जल निगम के अधिकारियों के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि तुरंत समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे एफआईआर (FIR) दर्ज कराएंगे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “दिमाग ठीक कर दूंगा, वरना विधानसभा के अंदर उल्टा टांग दूंगा.”
मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर विधानसभा के शास्त्री नगर में जल निगम ने रात में खुदाई के दौरान मेट्रो निर्माण स्थल के पास मुख्य वाटर पाइपलाइन को तोड़ डाला जिससे पानी का जबर्दस्त फव्वारा फुट पड़ा और पूरी सड़क जलमग्न हो गयी तथा इलाके के घरों में पानी भर गया.. मजे की बात इतना सब होने पर सुबह के 11:30 बजे तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था. पानी का प्रेशर भले ही बंद करा दिया गया हो, लेकिन रिसाव (लीकेज) के कारण पानी अभी भी लोगों के घरों में घुस रहा है और लोग पानी में डूबकर चलने को मजबूर हैं.
विधायक मैथानी ने ने विभाग के चीफ इंजीनियर से बात कर तुरंत काम शुरू करने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हाथरस में तेज रफ्तार कार पलटी: भांजे व दो मामाओं की मौत, नोएडा से उन्नाव जा रहे थे
16 अगस्त 2026
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप: महिला समेत 2 कर्मचारी घायल, यात्री की पिस्टल से चली गोली
16 अगस्त 2026
’16 मिनट में 16 रुपए की सेल’ का ऑफर सुनते ही कानपुर के मार्ट में उमड़ी भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजी
16 अगस्त 2026