मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

मुरादाबाद में सोमवार दोपहर लकड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जल रही है। 20 फीट ऊंची लपटें उठ रही हैं. 2 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. धुआं इतना ज्यादा है कि लोगों को घुटन हो रही है. इसके चलते पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया.

10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा- आग की भयावहता को देखते हुए रामपुर से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी हैं. फैक्ट्री में भारी मात्रा में थिनर, पेंट, केमिकल और सूखी लकड़ी का स्टॉक रखा था. इस वजह से आग तेजी से फैली है.
आग किस वजह से लगी और उस वक्त फैक्ट्री में कितने मजदूर थे, यह अभी पता नहीं चल पाया है. आरएच इंटरनेशनल फैक्ट्री कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर दोराहे के पास है. मालिक का नाम तस्लीम है। फैक्ट्री में लैंप, प्रीमियम कर्टेन रॉड्स, डिजाइनर फर्नीचर और मेटल हैंडीक्राफ्ट तैयार किए जाते हैं. इनकी सप्लाई विदेशों में होती है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

झींझक में पटरी चटकने से सवा घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग, दो ट्रेनें रोकी गयीं
14 सितंबर 2026
कानपुर के महाराजपुर में 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, पुलिस बोली कारण स्पष्ट नहीं
14 सितंबर 2026
UP में आधी रात को 14 IAS और 34 PCS अफसरों के ट्रांसफर, नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा से हटाया
14 सितंबर 2026