कानपुर के होटल में मिले फतेहपुर के युवक व उन्नाव की युवती के शव, 4 घंटे रुकने के बाद किया सुसाइड

कानपुर के एक होटल में शनिवार को शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया. शाम करीब 4 बजे जब दोनों बाहर नहीं आए तो होटल कर्मी देखने गए. उन्होंने दरवाजे पर आवाज दी। मगर अंदर कोई उत्तर नहीं मिला.
इसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. 4.30 बजे पुलिस पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दोनों जमीन पर पड़े थे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी देखे। इसमें दोनों अंदर आते हुए दिखाई दिए.
सूचना पर एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा मौके पर पहुंचे. उन्होंने होटल कर्मियों से बात की और सीसीटीवी देखे. पुलिस ने बताया कि आइडी से दोनों की शिनाख्त हुई है. लड़के की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह और लड़की की पहचान उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है. दोनों की उम्र करीब 33 साल है. होटल के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दोनों शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे थे, जिसके बाद से कमरा बंद था.
पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी: सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 4.30 बजे सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवक और एक युवती की तबीयत बिगड़ गई है. सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। दोनों को अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
प्रथम दृष्टया ये लग रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है. दोनों के घरवालों को सूचना दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भीड़, जयकारों से गूंजे देवी धाम; तपेश्वरी मंदिर में जलाए गए 506 दीपक
11 अक्तूबर 2026
जौनपुर में रोटावेटर में फंसकर बच्चे का सिर धड़ से अलग, हाथ का पंजा भी कटा; शव रखकर प्रदर्शन
10 अक्तूबर 2026
नवरात्र से पहले खाद्य विभाग की कानपुर में 7 जगहों पर छापेमारी, 3000 किलो कुट्टू का आटा सीज
10 अक्तूबर 2026