राजभर की चिंगारी को केशव ने दी हवा, कानपुर में बोले- अखिलेश के 25-26 सांसद सपा छोड़ने को तैयार

उत्तर प्रदेश की सियासत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के इस दावे से बुधवार को बंवडर मच गया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और ममता बनर्जी की टीएमसी के बाद अगला नंबर अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवाादी पार्टी का है. वहां अब बड़ी फूट पड़ने वाली है. ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से उठे सियासी बवंडर में अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हवा दी है. बुधवार को कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजापा ने जिस तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंका है उससे भी भाजपा, यूपी में सपा की उससे भी बुरी स्थिति करने वाली है. यह सब जनता संभव बनाएगी. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं लेकिन हम तोड़ नहीं रहे हैं.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे जितने भी सम्मेलन कर ले, उसका कोई भला नहीं होने वाला है. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सैफई जाने वाली है और भाजपा लखनऊ में है. लखनऊ में ही सत्ता में रहेगी. उन्होंने कहा कि जो पार्टियां टूट रही हैं उसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है.
कानपुर के साकेतनगर में हुए भाजपा दक्षिण के बैनर तले हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में विकास की बयार बह रही है. आर्थिक ढांचा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है. गुंडे, माफिया या तो यूपी छोड़कर भागे हैं या फिर ऊपर पहुंच चुके हैं. कुछ जेल में अपना समय बिता रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश को बीमारू नहीं विकसित प्रदेश मान उद्यमी निवेश करने लगे हैं. यह सब कानून-व्यवस्था और सिंगल विंडो सिस्टम से पूरा हुआ है.
जो डर जाएगा, चला जाएगा: बता दें कि सभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट वाले दावे पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो डर जाएगा, छोड़कर चला जाएगा. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा से कुछ विधायक भी पाला बदलने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरीके से काम करती है. कई दलों को तोड़ चुकी है. उत्तर प्रदेश में आप देखेंगे तो सपा के कई विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सदस्य उन्होंने तोड़े थे. लालच और डर दिखाकर वे कुछ भी करने वाले लोग हैं. जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़कर चला जाएगा. भाजपा से मुकाबला करने के लिए बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

आपकी लंका में आग लगने वाली है, MP-MLA से कसम खिलवाओ, सब सच उगल देंगे; अखिलेश को राजभर की नसीहत
17 जून 2026
यूपी बोर्ड ने गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ समेत कई जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त
17 जून 2026
कानपुर में शादी के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
17 जून 2026