LPG Black Marketing Kanpur: गैस सिलेंडर की किल्लत पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

LPG Black Marketing Kanpur: कानपुर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 49 एलपीजी सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ग्वालटोली में घर से चल रहा अवैध रिफिलिंग
जांच के दौरान बुधवार शाम ग्वालटोली क्षेत्र में इकबाल पुत्र सिद्दीकी के आवास पर छापेमारी की गई। मौके से घरेलू और कमर्शियल श्रेणी के कुल 46 गैस सिलेंडर, छह रिफिलिंग उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि यहां अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी।टीम ने सभी सिलेंडर और उपकरण कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के अवैध रिफिलिंग नेटवर्क न केवल गैस की किल्लत बढ़ाते हैं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।
दुकान से भी बरामद अवैध गैस
इसी अभियान के तहत मोहल्ला फेफूफंगंज स्थित पानी टंकी के पास इमरान नामक व्यक्ति की दुकान की भी जांच की गई। तलाशी के दौरान यहां से तीन एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें दो खाली और एक भरा हुआ था। इसके अलावा रिफिलिंग उपकरण और नोजल भी मिले। अधिकारियों ने बताया कि यहां भी अवैध तरीके से सिलेंडर रिफिल करने की तैयारी की जा रही थी।इस तरह की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि शहर में कई ऐसे व्यक्ति और नेटवर्क सक्रिय हैं जो गैस सिलेंडरों की कमी का फायदा उठाकर अवैध तरीके से रिफिलिंग कर रहे हैं।
शिकायतों का निस्तारण
कानपुर में गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 11 मार्च को जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम की लैंडलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इनमें से 14 शिकायतों का उसी दिन निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गैस आपूर्ति संबंधी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
प्रशासन की चेतावनी
खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनता से भी सहयोग की अपील की है और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें।इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि प्रशासन कानपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गंभीर है। साथ ही अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर निगरानी और छापेमारी जारी रहेंगी।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Farrukhabad LPG Cylinder Shortage :गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें; बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
12 मार्च 2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, एलपीजी किल्लत पर केंद्र-प्रदेश सरकार पर निशाना
12 मार्च 2026
औरैया : दहेज विवाद और एसी को लेकर झगड़ा, बारात बिना दुल्हन लौट गई
12 मार्च 2026