कानपुर की LED फैक्ट्री में भीषण आग, 12 किराएदारों ने पड़ोसी छत पर कूदकर बचाई जान

कानपुर के किदवई नगर स्थित सफेद कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक LED बल्ब फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के ऊपर रह रहे 12 किराएदारों की जान खतरे में पड़ गई। हालात बिगड़ते देख सभी लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री और उसमें रखा कच्चा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, थाना किदवई नगर क्षेत्र में आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई।
सीएफओ कानपुर के निर्देशन में चार अग्निशमन यूनिटों ने मिलकर आग को पूरी तरह बुझा दिया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही जिम्मेदार माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

नौबस्ता में थाने से 50 गज की दूरी पर पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पत्थरबाज़ी और लूट
23 जून 2026
हमीरपुर में फतेहपुर के बारातियों से भरी बोलेरो पलटी: एक की मौत, पांच बच्चों समेत 9 घायल
23 जून 2026
चढ़ावा चोरी की 150 पेज की रिपोर्ट SIT ने सौंपी, ट्रस्ट के दोबारा गठन व FIR की सिफारिश
23 जून 2026