कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में नया मोड़, ड्राइवर मोहन लाल ने कोर्ट में लिया हादसे की जिम्मेदारी

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी Shivam Mishra के वकील और ड्राइवर मोहन लाल ने अदालत में बयान देते हुए दावा किया है कि हादसे के वक्त कार वही चला रहे थे, न कि शिवम मिश्रा।

ड्राइवर का कोर्ट में बयान
कोर्ट में दिए बयान के मुताबिक, मोहन लाल ने कहा कि गाड़ी वह खुद चला रहा था। इसी दौरान शिवम मिश्रा को अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद सामने से आए टेंपो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का शीशा टूट गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शीशा तोड़कर शिवम को बाहर निकाला।
इलाज के लिए दिल्ली में शिवम मिश्रा
ड्राइवर ने यह भी बताया कि हादसे के बाद शिवम मिश्रा को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद केस की दिशा बदलती नजर आ रही है।
जांच एजेंसियों के सामने सवाल
मोहन लाल के बयान से अब कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं हादसे के समय वास्तव में कार कौन चला रहा था? टेंपो की टक्कर की भूमिका क्या थी? मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से बयान की पुष्टि होती है या नहीं?फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां कोर्ट में दिए गए बयान की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह बयान केस में कितना निर्णायक साबित होता है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल से लौटते समय शिक्षक अरुण कुमार की मौत
9 अप्रैल 2026
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर भीषण हादसा, पर्यटन बस पलटी, महिला की मौत, 40 से ज्यादा घायल
9 अप्रैल 2026
कानपुर : प्लास्टिक कारोबारियों से करोड़ों की ठगी, आरोपी अमित जैन फरार
9 अप्रैल 2026