Kanpur Colonelganj case: कर्नलगंज में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भपात कराने और मारपीट की शिकायत

Kanpur Colonelganj case: कानपुर। कानपुर के कर्नलगंज क्षेत्र में एक युवती ने खुद को हिंदू बताने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने कोर्ट मैरिज का आश्वासन दिया, गर्भपात कराया और उसके साथ मारपीट की।

2017 में हुई थी मुलाकात
बारादेवी निवासी युवती के अनुसार वह ग्वालटोली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका है। वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात चुन्नीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रॉनी से हुई थी। आरोपी गिटार बजाता था और इसी दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में दोनों की मुलाकात होती रही।
2023 में बढ़ी बातचीत, शादी का दिया झांसा
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि शादी का विश्वास दिलाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
गर्भवती होने पर बदला रुख
युवती ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई और शादी का दबाव बनाया तथा पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर उसे टाल दिया। इसके बाद कथित रूप से उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026