कानपुर :अखिलेश यादव का हमला, “AI समिट में नकली चीजें, यह सिक्योरिटी फेलियर है”

कानपुर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर तीखे हमले किए।

AI समिट पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि एआई समिट को लेकर भाजपा सरकार ने न तो कोई ठोस इकोसिस्टम तैयार किया और न ही जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन में “नकली चीजें” दिखाई गईं।उन्होंने कहा, “जब आप दूसरे देश में बना रोबोट दिखाएंगे तो नाराजगी स्वाभाविक है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिक्योरिटी फेलियर है।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
माघ मेले की घटना पर प्रतिक्रिया
माघ मेले में बटुक की चोटी पकड़कर खींचने की घटना पर सपा प्रमुख ने कहा कि बटुक हमारे पूजनीय हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने इसे ‘महापाप’ बताया, लेकिन “डिप्टी सीएम की चलती नहीं है।”
बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र
अखिलेश यादव ने कानपुर के आसपास हुई बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि एक घटना में ब्राह्मण मां-बेटी की जान चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय डिप्टी सीएम ने परिवार को सम्मान देने की बात कही थी, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ।उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “ऐसे डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026